इस मोड़ से जाते हैं - (2)
कुछ सुस्त क़दम रस्ते कुछ तेज़ क़दम राहे - (2)
पत्थर की हवेली को शीशे के घरौन्दो में
तिनको के नशेमन तक इस मोड़ से जाते हैं
इस मोड़ से जाते हैं
आंधी की तरह उड़ कर इक राह गुज़रती है - (2)
शर्माती हुयी कोई क़दमो से उतरती है
इन रेशमी राहों में इक राह तो वह होगी
तुम तक जो पहोंचती है इस मोड़ से जाती है
इस मोड़ से जाते हैं
इक दूर से आती है पास आके पलटती है - (2)
इक राह अकेली सी रुकती है न चलती है
ये सोच के बैठी हूँ इक राह तो वह होगी
तुम तक जो पहोंचती है इस मोड़ से जाती है
इस मोड़ से जाते हैं - (2)
कुछ सुस्त क़दम रस्ते कुछ तेज़ क़दम राहे
पत्थर की हवेली को शीशे के घरौन्दो में
तिनको के नशेमन तक इस मोड़ से जाते हैं
इस मोड़ से जाते हैं

लोड हो रहा है...