Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Family Filter | On
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

ये जीवन है, इस जीवन का

फिल्म: पिया का घर


ये जीवन है, इस जीवन का
यही है - यही है - यही है रंगरूप
थोड़े गम हैं, थोडी खुशियाँ
यही है - यही है - यही है छाओं धूप
ये जीवन है...

ये न सोचो इसमे अपनी हार है के जीत है
इसे अपना लो जो भी जीवन की रीत है
ये जिद छोड़ो, बन्धन यूं न तोड़ो
हर पल एक दर्पण है
ये जीवन है...

धन से न दुनिया से, घर से न द्वार से
सासों की डोर बंधी है, प्रीतम के प्यार से
दुनिया छूटे, पर न टूटे, ये ऐसा बन्धन है
ये जीवन है...

ये जीवन है, इस जीवन का
यही है - यही है - यही है रंगरूप
थोड़े गम हैं, थोडी खुशियाँ
यही है - यही है - यही है छाओं धूप
ये जीवन है...

विडीयो:


अस्वीकरण