Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Family Filter | On
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

रात कली एक ख्वाब में आई

फ़िल्म: बुड्ढा मिल गया


रात कली एक ख्वाब में आई
और गले का हार हुयी
सुबह को जब हम नींद से जागे
आँख तुम्हीसे चार हुयी
रात कली एक ख्वाब में आई
और गले का हार हुयी

चाहे कहो इसे मेरी मोहब्बत
चाहे हँसी में उड़ा दो
यह क्या हुआ मुझे मुझको ख़बर नहीं
हो सके तुम्ही बता दो - 2
तुमने कदम जो रखा ज़मीन पर
सीने में क्यों झंकार हुयी
रात कली एक ख्वाब में आई
और गले का हार हुयी

आंखों में काजल और लटों में
काली घटा का बसेरा
सावली सूरत मोहनी मूरत
सावन रुत का सवेरा - 2
जब से यह मुखड़ा दिल में खिला है
दुनिया मेरी गुलज़ार हुयी
रात कली एक ख्वाब में आई
और गले का हार हुयी

यूँ तो हसीनों के मह्जबीनों के
होते हैं रोज़ नज़ारे
पर उन्हें देखके देखा है जब तुम्हे
तुम लगे और भी प्यारे - 2
बाँहों में ले लूँ ऐसी तमन्ना
एक नहीं कई बार हुयी
रात कली एक ख्वाब में आई
और गले का हार हुयी
सुबह को जब हम नींद से जागे
आँख तुमहिसे चार हुयी
रात कली एक ख्वाब में आई
और गले का हार हुयी

इस गाने का विडीयो देखने के लिये यहाँ क्लिक करें


अस्वीकरण