Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

इस जीवन का यही है यही है

फ़िल्म: पिया का घर


ये जीवन है
इस जीवन का यही है यही है
यही है रंगरूप
थोड़े गम है थोडी खुशियाँ
यही है यही है यही है छांव धूप
ये जीवन है

ये न सोचो इस में अपनी
हार है कि जीत है
इसे अपना लो जो भी
जीवन की रीत है

ये जिद छोडो
मुंह न मोडो
हर पल एक दर्पण है

ये जीवन है
इस जीवन का यही है यही है
यही है रंगरूप
थोड़े गम है थोडी खुशियाँ
यही है यही है यही है छांव धूप
ये जीवन है

धन से न दुनिया से
घर से न द्वार से
साँसों की डोर बंधी है
प्रीतम के प्यार से
दुनिया छूटे पर न टूटे
ये कैसा बन्धन है

ये जीवन है
इस जीवन का यही है यही है
यही है रंगरूप
थोड़े गम है थोडी खुशियाँ
यही है यही है यही है छांव धूप
ये जीवन है

इस गाने का विडीयो देखने के लिये यहाँ क्लिक करें



अस्वीकरण